सोलन नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी, भवन खाली कराया; पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

31/7/2026
सोलन
खबर अभी अभी

सोलन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम सोलन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और एहतियात के तौर पर नगर निगम भवन को तत्काल खाली करा दिया गया। मौके पर पुलिस की कई टीमें, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।

Share the news