
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 मार्च 2023
एक ओर जहां नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर यह दावे किए जाते हैं कि नगर निगम द्वारा सभी जगह से कूड़े को साफ किया जा रहा है और डोर टू डोर कूड़ा कर्कट को इकट्ठा किया जाता है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा कूड़े को इकट्ठा करने के लिए 1 पॉइंट बनाया है जहां पर लोगों द्वारा कूड़ा एकत्रित किया जाता है और नगर निगम द्वारा उस कूड़े को उठाया जाता है वहीं दूसरी और अगर बात करें तो सोलन के रेलवे लाइन के पास कूड़ा कर्कट देखने को मिल रहा है जहां पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं वही एक और जहां लोगों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर कूड़ा करकट जगह-जगह पर फैलने से कई प्रकार की बीमारियों के होने का भी डर बना रहता है। नगर निगम द्वारा दावे किए जाते हैं कि नगर निगम द्वारा सफाई का कार्य समय समय पर किया जा रहा है लेकिन रेलवे स्टेशन के पास जो कूड़ा मौजूद है उसे कब साफ किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





