
5/8/2026
खबर अभी अभी | ब्यूरो सोलन
सोलन-चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH-5) पर बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। समलेच टनल पार करने के बाद कलोल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन, पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। समलेच टनल पार करने के कुछ ही देर बाद कलोल गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।





