
खबर अभी अभी ,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान तट के निकट वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए हमले में वीरगति को प्राप्त नादौन के गलोड़ निवासी आदित्य शर्मा के परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।





