स्वतंत्रता दिवस पर परेड को किया गया स्केल डाउन, परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान नहीं होंगे शामिल

# खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 अगस्त 2023

शिमला में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने की । इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान शामिल नहीं होंगे वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे।

भारी बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है और परेड को भी स्केल डाउन किया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात किए जाएंगे और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा।

# खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news