स्वारघाट में सुनार की दुकान में हुई लाखों की चोरी, एटीएम में भी चोरी की कोशिश, लेकिन नहीं हुए सफल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जून 2023

स्वारघाट में सुनार की दुकान में हुई लाखों की चोरी के बाद अब चोरों ने ए टी एम में चोरी करनी चाही, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई ।

रात को चोर एन एच 105 पर लगे स्वारघाट के पंजाब नेशनल बैंक के ए टी एम पहुंचे और चोरी शुरू कर दी।

एक युवक ए टी एम के अंदर चला गया तो दूसरा युवक बाहर खड़ा रहा।

अभी चोर अपनी कार्रवाई में लगे ही थे के इतने में किराए पर दिए मकान मालिक लोकेन्द्र ठाकुर निवासी स्वारघाट किसी काम से लेट घर पहुंचे, और उन्होंने चोरो को देख लिया।

लोकेन्द्र ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों चोर फरार हो गए।

इस दौरान चोरों के साथ लाए औजार जिनमें कटर,छेनी ,हथोड़ा इत्यादि शामिल थे वहीं गिर गए।

इसके साथ ही चोरों की जैकेट भी हाथापाई के दौरान वहीं गिर गई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ।

स्वारघाट पुलिस के साथ बिलासपुर से आए फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना करके सबूत जुटाए।

सी सी टी वी में कैद फुटेज तथा मकान मालिक लोकेन्द्र ठाकुर की पहचान के आधार पर दोनों चोरों की पहचान कर ली गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news