
खबर अभी अभी ,
सोलन: बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर वातावरण के बीच सोलन में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में निशान लेकर बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
यात्रा के दौरान पूरा शहर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे निशानों, फूलों और आकर्षक झांकियों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।
भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन ने सोलन में आध्यात्मिक माहौल बना दिया। 🚩🙏📸 कुछ खास झलकियां।





