
*अज्ञात नेपाली व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु — पहचान हेतु प्रयास जारी*
कुल्लू –
दिनांक 01.09.2026 को सरवरी बस स्टैंड, कुल्लू में एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति बीमार अवस्था में मिला, जिसे 108 एंबुलेंस द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू पहुंचाया गया । उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान हेतु क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है ।
मृतक की प्रथम दृष्टया आयु 60-70 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है । उसने नीली कमीज, काला लोअर एवं काले रंग की सैंडल पहन रखी थी ।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों/कानूनी वारिसों का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है ।
आम जनता से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त हुलिये के आधार पर किसी लापता पुरुष के संबंध में जानकारी हो अथवा मृतक की पहचान से संबंधित कोई सूचना हो, तो तत्काल पुलिस थाना कुल्लू से संपर्क करें ।
संपर्क:
पुलिस थाना कुल्लू
दूरभाष: 01902-222775





