आपदा में एनएचआई द्वारा लोगो के घरों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी भारत सरकार।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 अगस्त 2023

प्रदेश भर में आई आपदा से एक और जहां लोगों ने अपनी जाने गवाही है वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे के कारण लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है इसी संदर्भ में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई इसमें खास मुद्दा यह था कि एनएचआई की वजह से लोगों को जो नुकसान हुआ है उसके फंड भारत सरकार से कब तक मिलेंगे।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया की एनएचआई के कारण लोगों के घरों को जो नुकसान हुआ है उसके संदर्भ में यह बैठक हुई और भारत सरकार द्वारा पैसा कब तक रिलीज किया जाएगा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि साथ ही लोगों के अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एनएचआई के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है साथ ही उन्होंने चर्चा की की अब आगे किस तरीके से कार्य किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news