
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अगस्त 2023
स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 16 अगस्त से 20 अगस्त तक उड़ीसा में आयोजित हुए सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के 12 खिलाड़ीयो ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि जिला हमीरपुर के अक्षत सहगल,अवनी सिंह, जिला मंडी के आयुष ठाकुर, कनव शर्मा, जिला बिलासपुर के दीक्षित चंदेल, मुस्कान, जिला ऊना से श्रेयांश सिंह अत्री ,अनवी शर्मा, जिला शिमला से रंजन नाथ, जिला सिरमौर से अनिमेष शर्मा, जिला कुल्लू से वंशिका , जिला किन्नौर से सोनम तंडुप इत्यादि 12 खिलाड़ी 16 अगस्त से 20 अगस्त तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हुए सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लिया।
इस मौके पर सहायक टीम मैनेजर हुकुम चंदेल एवं वरिष्ठ स्विमिंग कोच इशान अख्तर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय धीमान के कुशल नेतृत्व में पहली बार एक साथ 12 खिलाड़ीयो ने राष्ट्रीय स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लिया हिमाचल पहुंचने के बाद खिलाड़ी आगामी गोवा में आयोजित होने जा रहे नेशनल गेम्स की तैयारी करेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





