एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, तीन युवतियां घायल, सभी सुरक्षित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 अगस्त 2023

Rampur Bushahar Hrtc Bus and Private Bus accident near Mehta Stone Crusher three Injured

रामपुर के नजदीक मेहता स्टोन क्रशर के पास एचआरटीसी बस और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवतियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस किन्नौर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

निजी बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। दोनों बसों के शीशे टूटने से नुकसान हुआ है। निजी बस किन्नौर से रामपुर और एचआरटीसी बस रामपुर से किन्नौर जा रही थी की अचानक खनेरी के पास आपस में टकरा गईं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news