कुल्लू के बाशिंग साइंस स्कूल में विश्व हीमोफीलिया दिवस व टीकाकरण सप्ताह मनाया

कुल्लू
कुल्लू जिले के बाशिंग स्थित साइंस स्कूल में विश्व हीमोफीलिया दिवस और विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर साइंस स्कूल के प्राचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा ठाकुर और एमईआईओ निर्मला महंत भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हीमोफीलिया रोग, उसके कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एचपीवी टीकाकरण और ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ (100 दिवसीय अभियान) के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में कुल 129 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और जलपान देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…

Share the news