
कुल्लू….
बुनकर क्षेत्र की अग्रणी सहकारी सभा भुट्टि-वीवर्ज हैण्डलूम एण्ड हैण्डीक्राफट कोआप्रेटिव सोसाइटी लि0 का 86 वार्षिक साधारण अधिवेशन बैठक सभा के अध्यक्ष एंव पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सुरती देवी ने सभा की 2024-25 की उपलब्धियों व वार्षिक योजना 2025-26 के बारे में विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित सदस्यों को दी। सभा अध्यक्ष के सभी कर्मचारियों व स्दस्य बुनकरों को सम्वोधित करते हुए कहा कि सभा ने इस वर्ष 13.49 करोड रूपये के उत्पाद बेचे है जो गत वर्ष से 26.00 लाख रूपये अधिक है जिसके लिए सभी वधाई के पात्र है, सभा के 15 कर्मचारियो को पदोन्नत किया गया व 10 प्रतिशत मंहगाई भत्ता वढ़ाया गया है व सभा बुनकरों की 10 प्रतिशत बुनाई दरों को भी बढ़ाई गई है। वार्षिक योजना की जानकारी देने हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि सभा आनी में अपना नया शोरूम खोलेगा, सभा ब्रिकी को वढाने के लिए राष्ट्रीय व अर्तराष्ट्रीय प्रदशनियों को सुनिश्चित कर लगाया जाएगा। घाटे में चल रहे शोरूमों को बन्द करने की योजना है। ग्राहकों की माॅग अनुसार सस्ते उत्पादों को स्थानीय ऊन व वूल ब्लैड से उत्पाद तैयार किये जाएगे। सभा निदेशक मण्डल अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-2 पर अपने कार्यो से सम्बधित, सहकारिता की भावना, अनुशाशन/प्रशासन आदि का प्रशिक्षण देने की योजना है। इसके लिए टी.आर. कपूर पर्व निदेशक एन.सी.डी.सी., शेर सिंह पूर्व निरीक्षक, शिव चन्द पूर्व अधीक्षक व आर.आई.सी.एम. चण्डीगढ की सेवाएं लेने की योजना है जिनका व्यय सहकारी शिक्षा कोष से वहन किये जाने की योजना है।
इस अवसर पर जिला परिषद की पूर्व सदस्य श्रीमती प्रेम लता ठाकुर, सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर मोहर सिंह, निदेशक मण्डल के सदस्य , मदन लाल, आत्मा, ईन्द्रा देवी , जोगध्यान, प्रेम सिंह, सोहन सिंह, सभा कार्यवाहक मुख्य महाप्रबन्धक सूरती देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठकाुर, सभा महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बुनकर सदस्यों सहित 338 सदस्यों में से 166 सदस्यों की उपस्थिति कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…





