
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 अगस्त 2023
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में दिन प्रतिदिन व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही है ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि अस्पताल परिसर में आज मरीजों की सिर्फ फीस जमा करवाने के लिए मरीजों की सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई थी लाइन इसलिए लगी थी क्योंकि हॉस्पिटल में फीस जमा करवाने के लिए कई सालों से एक ही काउंटर है जिसमे वृद्ध महिला पुरुष और युवक सभी एक ही लाइन में लगे हुए थे जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वृद्ध महिलाओं के साथ गर्भवती महिलाओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ा ।
जब इस बारे में हॉस्पिटल में आए मरीजों से बात की तो उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा की वह सुबह से ही बस फीस जमा करवाने के लिए खड़े है कई सालो से हॉस्पिटल में इस तरह की व्यवस्था चरमराई हुई है अब तो स्वास्थ्य मंत्री भी सोलन के ही है और उनके गृह क्षेत्र में क्षेत्रीय अस्पताल का यह हाल है और कई सालो से हॉस्पिटल में सिर्फ एक ही फीस काउंटर है आखिर कब इस व्यवस्था में सुधार होगा कब तक मरीज इंतजार ही करते रहेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





