जनशताब्दी के दौलतपुर चौक पहुंचने पर मनाया जश्न

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

27 अगस्त 2023

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर चौक के रेलवे स्टेशन से सुबह 04:15 बजे जनशताब्दी दिल्ली के लिए रवाना हुई। जनशताब्दी का यहां से रवाना होने का पहला दिन था। जनशताब्दी से दिल्ली जाने वालों के लिए एक ही दिन में दिल्ली से वापस आना संभव होश्या है। गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने रेलवे के अधिकारियों के समक्ष मांग रखी। इसके बाद मात्र एक ही माह में जनशताब्दी को दौलतपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा दिया गया।

अब अंब दौलतपुर से चलने वाली ट्रेनों की संख्या पांच हो गई है। विधायक चैतन्य शर्मा की टीम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरिंद्र ठाकुर, वेद पराशर, अश्वनी ठाकुर, अजय पाल, प्रदीप कुमार आदि ने सुबह सवेरे रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया। उनका मुंह मीठा करवाया। इससे पहले जनशताब्दी ऊना तक ही आती थी। दौलतपुर चौक स्टेशन से सुबह 04:15 बजे जनशताब्दी चलेगी। उसके बाद दौलतपुर चंडीगढ़ अंबाला 06:20 बजे, दौलतपुर नंगल डैम 08:00 बजे तथा दौलतपुर से दिल्ली, हिमाचल एक्सप्रेस 09:05 बजे जबकि दौलतपुर साबरमती दोपहर 2:25 पर चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस अभी फिलहाल अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक ही आती है। जनशताब्दी एक्सप्रेस के दौलतपुर से चलने से लोगों में खुशी की लहर है।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news