
KHABAR ABHI ABHI
30/10/2026
शिमला। जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना ठियोग की डिटेक्शन सेल टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 9 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर फागू कंट्रोल रूम के पास खड़ी एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से लगभग 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सचिन वर्मा (27) और निखिल ठाकुर (26), दोनों निवासी ठियोग क्षेत्र, जिला शिमला, के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 158/2026, दिनांक 29 अक्टूबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
शिमला पुलिस के अनुसार, जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।






