दाड़लाघाट में हुआ देवआताें का मिलन, सैकड़ों लोग बने साक्षी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 जून 2023

Meeting of deities took place in Darlaghat, hundreds of people became witnesses
दाड़लाघाट पंचायत के गांव कोटला पुजारिया देवता गण, देव गण किंदर सुन्नी तत्तापानी व देव गण गाहर मंडी का ऐतिहासिक मिलन हुआ। इस अवसर पर देवता किंदर व गाहर अपने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ दाड़ला पंचायत पहुंचे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने देवताओं का स्वागत किया। इसके बाद देव मेले का आयोजन किया गया। देव मिलन में हजारों लोग साक्षी बने। देवता गण कोटला व किंदर व गाहर का मिलन हुआ। पिछले काफी दिनों से स्थानीय लोगों के घरों में हो रही जात्रा के संपन्न होने पर दाड़लाघाट में ऐतिहासिक मिलन हुआ।

दाड़लाघाट में जात्रा समाप्ति पर देवों का रोमांचक मिलन हुआ। इस मौके पर देवता किंदर व गाहर अपने सैकड़ों भक्तों के साथ ग्राम पंचायत दाड़लाघाट पहुंचे। उसके बाद स्थानीय श्रद्धालुओं ने देवताओं का स्वागत किया। इसके बाद जालपा मंदिर स्यार के पास देव मिलन का भव्य और रोमांचक दृश्य देखा गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news