
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 जून 2023
दून देवता यूथ क्लब गाउंटी द्वारा वीरवार को ओपन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। यह क्रिकेट मैच कुनिहार में आयोजित किया गया है। यह मैच 10 दिनों तक चलेगा। जिसमे 38 टीमें पहुंच चुकी है। आपको बता दे की पहली बार ऐसी चैंपियनशिप करवाई जा रही है जिसमे सेमी फाइनल और फाइनल चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसमें प्रथम पुरुस्कार 1 लाख 1हजार 111 रूपये राशि रखी गई है और द्वितीय पुरुस्कार 51 हजार 111 रूपये राशि रखी गई है। इसके साथ ही मेन ऑफ द सीरीज को 5 हजार 111 रुपए राशि दी जाएगी।

बेस्ट बॉलर , कीपर, बैट्समैन और फील्डर को 3 हजार 111 रूपये राशि दी जाएगी इस विषय पर जानकारी देते हुए बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती ने कहा की दून देवता यूथ क्लब गाउंटी द्वारा पहली बार ऐतिहासिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जिसमें 38 टीम में पहुंच चुकी है साथ ही क्रिकेट मैच सेमीफाइनल और फाइनल चंडीगढ़ में खेला जाएगा। उन्होंने कहा की मैदान को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे अन्य खेल भी खेले जा सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





