
मंडी/BSL कॉलोनी,
जिला मंडी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 254 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल की मध्यरात्रि को पुलिस थाना BSL कॉलोनी की टीम द्वारा की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASI विशाल शर्मा के नेतृत्व में टीम—जिसमें HHC तारा देवी, HHC अशोक, कांस्टेबल रमेश और नरेश कुमार शामिल थे—सुखदेव वाटिका के समीप हमसफर चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान जांच के लिए हरियाणा रोडवेज की एक बस को रोका गया।
तलाशी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के पास से 254 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कोमल चंद पुत्र श्री दिल राम, निवासी गांव तुंगधार, डाकघर जंजैहली, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।





