नामांकन के दूसरे दिन ज़िला कुल्लू में 32 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

कुल्लू-
जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न निकायों में कुल 32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भुंतर के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 2 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 14 नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर परिषद मनाली में 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
जबकि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को विभिन्न निकायों में कुल 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिनमे नगर पंचायत भुंतर के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 1 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 11 नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर परिषद मनाली में पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ ।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….

Share the news