प्रेस रूम सोलन में प्रेस क्लब सोलन द्वारा प्री दिवाली सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 नवम्बर 2023

बुधवार को प्रेस रूम सोलन में प्रेस क्लब सोलन द्वारा प्री दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।इस दौरान अध्यक्ष मनीष शारदा की ओर से सभी को दीपावली की बधाई भी दी गई। जानकारी देते हुए क्लब की ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी मोहिनी सूद ने बताया की आज प्रेस क्लब सोलन द्वारा प्री दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

यह आयोजन क्लब के प्रधान मनीष शारदा के नेतृत्व में किया गया जिसमे 50 के करीब पत्रकारों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की क्लब के सभी सदस्यों को क्लब की ओर से गिफ्ट भी वितरित किए गए। उन्होंने सभी से अपील कि वह क्रैकर फ्री दिवाली मनाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news