बड़े वाहनों की बद्दी- झाडमाजरी रोड पर सुबह शाम होगी ‘नो एंट्री’

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 अगस्त 2023

इकलौते रास्ते मे ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बद्दी जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान वीरवार से लागू कर दिया है। इसके तहत रेड लाइट रोड़ चौक बद्दी- सिक्का होटल-लक्कड पुल, झाड़मजरी-बरोटीवाला मार्ग पर सुबह साढ़े 7 से साढ़े 10 बजे तक और शाम साढ़े 4 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक भारी और धीमे चलने वाले वाहनों की नो एंट्री होगी।

जानकारी देते हुए एसएचओ बद्दी राकेश राय और बरोटीवाला एसएचओ श्यामलाल कोंडल ने जानकारी देते हुए कहा की एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने वीरवार शाम को आदेश जारी कर दिए थे

इन आदेशों की अनुपालना न करने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2017 की धारा 115 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपातकालीन वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news