भू-वैज्ञानिकों की टीम पता लगाएगी कैसे धंस रही जमीन

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

19 अगस्त 2023

जमीन धंसने और भूस्खलन को लेकर अब कांगड़ा जिला प्रशासन पूरे जिले में ड्रोन और भू-वैज्ञानिकों से सर्वे करवाएगा। इससे भारी मात्रा में जमीन धंसने और भूस्खलन के कारणों की तस्वीर सामने आएगी। इससे आने वाले सालों में जिला की इस जमीन का पूरा विवरण भी सामने होगा कि क्या जमीन के अंदर कोई हलचल हो रही या भूस्खलन के धंसने वाली जमीन कच्ची थी। अब इन सब बातों के लिए भू-वैज्ञानिकों की टीम जिला के सर्वे का इन बातों का पता चलाएगी।

इस बाबत जिला उपायुक्त कार्यालय से भू विज्ञान विभाग की टीम को पत्र लिख दिया गया है। जानकारी के अनुसार बारिश से लगातार जिला कांगड़ा में कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ है तो साथ में ही कई जगहों पर जमीन धंसने से भारी नुकसान हुआ है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में हुई इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन भी सख्ते में है। लिहाजा, अब प्रशासन ने जिला कांगड़ा में ड्रोन सर्वे और भू विभाग से इसका सर्वे करने का फैसला लिया है। हालांकि, कई जगहों में ड्रोन का सर्वे करवा भी लिया है, लेकिन इसकी असली वजह जानने के लिए भू वैज्ञानिक इसका सर्वे करेंगे। सुलह विधानसभा के परमार नगर में करीब 30 घरों की जमीन धंस गई है। इसके अलावा जिले भर में ऐसी कई घटनाएं हुई है।

भूस्खलन और जमीन धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए ड्रोन और भू वैज्ञानिक की टीम से सर्वे करवाया जाएगा, ताकि आने वाले समय में ऐसी आपदाओं से बचा जा सके।

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

Share the news