मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 अगस्त 2023

Himachal Weather Update Kalka Shimla Highway Closed Again Due To Landslide HRTC Bus Accident News

भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मंडी मनाली नेशनल हाईवे 6 मील तथा 9 मील के पास मलबा पत्थर तथा चट्टानें गिरने के कारण बंद है। 6 मील में देर शाम ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हुई है व परिवार के अन्य लोग गंभीर घायल हैं।

नेशनल हाईवे रात से ही बंद है। मंडी कुल्लू वाया कटौला दो स्थानों कांडी तथा चढ़ी नाला में पत्थर मलबा गिरने से बंद है। पंडोह से गोहर के बीच में गोहर से 5 किलोमीटर टिल्ली नामक स्थान पर भारी मलबा गिरने से यह सड़क भी बंद है

मंडी क्षेत्र में कल देर शाम से ही लगातार बारिश हो रही है और भी सड़के बंद होने के समाचार आ रहे हैं। चक्कीमोड़ के पास सुबह आठ बजे भूस्खलन होने से बंद हुआ कालका शिमला नेशनल हाईवे 10:15 बजे यातायात के लिए बहाल हो गया है। करीब दो घंटे हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं सुंदरनगर से सुबह 5 बजे शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बस डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। हादसे के दौरान बस में 12 यात्री मौजूद थे।

हादसे में चालक-परिचालक सहित सभी यात्रियों को को  चोटें आई है।  घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया है।

बस सुबह 5:00 बजे सुंदरनगर से रवाना हुई थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया परिवहन निगम की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news