
खबर अभी अभी
कुल्लू,
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 04.06.2026 को जिला कुल्लू पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए *कुल 25,210 अफीम के पौधे* बरामद कर नष्ट किए ।
पुलिस थाना बंजार की टीम ने सराची गाँव के समीप खेतों में उगाए गए *लगभग 23,690 अफीम के अवैध पौधे* बरामद कर नष्ट किए, जबकि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने थिन्चपाल (डमचीन के निकट) क्षेत्र में *लगभग 1,520 अफीम के अवैध पौधे* बरामद कर नष्ट किए।
इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में दो तथा पुलिस थाना पतलीकुहल में एक मामला, कुल 03 अभियोग अंतर्गत धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं । पुलिस द्वारा मामलों की गहन जांच की जा रही है तथा अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
जिला कुल्लू पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध अपनी मुहिम को निरंतर जारी रखे हुए है तथा आमजन से भी इस अभियान में सहयोग की अपील करती है ।
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू….





