
खबर अभी अभी
सोलन ,
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया यह दिवस हर साल 31 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन के स्वास्थ्य , सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना है इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा लोगों को जागरूक किया।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से सभी विद्यार्थी और स्टाफ ने तंबाकू उत्पाद का सेवन न करने अपने परिवार और परिचितों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने तथा अपने कार्यस्थल को पूरी तरह से तंबाकू मुक्त रखने की शपथ ली इस महत्वपूर्ण अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है जिसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है तंबाकू को ना कहें स्वास्थ्य को हां कहें





