
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 अगस्त 2023
मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से अपने देश के प्रति सद्भावना तथा देश की सेवा के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने देश के प्रति क्या क्या कर्तव्य होने चाहिए इसके बारे में विस्तार से समझाया गया।

इस कार्यक्रम में शपथ समारोह और वीरों का वंदन और माटी को नमन तथा लघु नाटिका भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने देश के प्रति सच्ची भावना तथा देश की सेवा के लिए क्या-क्या करना चाहिए इसके बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता कॉलेज डायरेक्टर अंकित गुप्ता कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने विद्यार्थियों को शपथ दिला कर अपने देश के प्रति सच्ची भावना के बारे में विस्तार से समझाया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





