यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र से एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

1/8/2026
खबर अभी अभी
यमुनानगर

एंकर- यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र से एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात करीब 11 बजे छछरौली पुल पर एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह स्थान आबादी से महज 50 मीटर से भी कम दूरी पर बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गुजर रही गाड़ी की हेडलाइट तेंदुए पर पड़ी, वह तुरंत पुल से नीचे उतरा और जंगल की ओर दौड़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो हरियाणा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष महबूब गुर्जर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। लगातार सामने आ रही तेंदुए की गतिविधियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share the news