यूरोकिड्स प्लेस्कूल ने दीया डेकोरशन प्रतियोगिता का किया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 नवम्बर 2023

शुक्रवार को यूरो किड्स प्लेस्कू‌ल में “दीया डेकोरेशन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति के महत्तवपूर्ण त्यौहार “दीपावली” के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, इस आयोजन के तहत स्कू‌ल के सभी बच्चे अपने हार से अपने पेरेन्ट्स के सहयोग से सजाये हुये दीये लेकर आये, कुछ बच्चों ने स्कूल में ही दीयों की सजावट की।

इस विषय पर जानकारी देते हुए प्रिंसिपिल सीमा बहल ने बताया कि आज स्कूल मे दीया डेकोरेशन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे  बच्चों को इस त्यौहार में दीयों के महत्व को जानकारी दी गई। दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में सास्तिक, गौरांश, शिवेन, शिवन्या, गुरनूर, “हितेषी, रियांशी, प्रिशा देवर्ष, अति सिंह, नान्या आनव, मेघांश, साती विजेता रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news