
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 नवम्बर 2023
राजकीय महाविद्यालय सोलन के शिक्षा विभाग ने हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने के लिए “एडुफेस्ट” का आयोजन किया। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम 2 नवंबर, 2023 को शुरू हुआ और 8 नवंबर, 2023 को सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ उत्सव की शुरुआत 2 नवंबर, 2023 को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता के साथ हुई। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 8 नवंबर, 2023 को एक भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ ललित गुलरिया जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक समारोह प्रतिभा का एक शानदार प्रदर्शन था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती की वंदना से हुई जिसमें मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य एकता द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य प्रदर्शन, आत्मा-विभोर करने वाला संगीत, प्रेरणादायक नाटकीय कृत्य व भाषण शामिल थे।

छात्रों ने एक साथ मिलकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता में खुशनुमा, पल्लवी तथा सानिया ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रिंसी, मुस्कान तथा आदर्श ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लिया। वहीं दूसरी ओर कशिश, दामिनी व कृतिका ने भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तीसरा स्थान हासिल करते हुए यह प्रतियोगिता अपने नाम की।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ गुलरिया ने कहा की शिक्षा व्यक्तित्व का सर्वमुखी विकास करने का एक कारगर मध्य है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं अपितु जीवन की विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना करने की कला का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों ने उपस्थित रहकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। अंत में इस कार्यक्रम की मुख्य संचालक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य डॉक्टर निशा मांटा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





