
खबर अभी अभी
ऊना
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद ऊना जिला में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अग्निशमन अधिकारी ने विभिन्न शिक्षा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी और आवश्यक उपकरणों की कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे और निर्धारित समय में सुधार न होने पर नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
फायर विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा संस्थानों में हड़कंप का माहौल है। विभाग ने सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन करने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं आप को बता दे ऑडिशन एस पी कमांडेट लखनपाल के दिशा निर्देश अनुसार आज ऊना अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ ऊना मुख्यालय पर स्थित उन तमाम जगहों व इंस्टीच्यूट का निरीक्षण किया , जहां पचास लोगों से अधिक स्टूडेंट्स शिक्षा लेने आते है या फिर उन मॉल या बड़ी दुकानों का निरीक्षण किया जहां लोगों की अधिक आवाजाही है विभाग ने आज अपने मनसूबे साफ जाहिर करते हुए कुछ को वार्निंग देकर छोड़ा ओर कुछ को नोटिस देने की तैयारी कर ली है,
विजुअल शॉट, अग्निशमन अधिकारी अलग अलग जगहों का निरीक्षण करते हुए





