लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 नवम्बर 2023

Folk artist Jogendra Habbi's name registered in the World Book of Records

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा संस्था के कलाकारों का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉडर्स लंदन में भी नाम दर्ज हुआ है।

जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रतिवर्ष होने वाली लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में लगातार 10 बार प्रथम स्थान प्राप्त कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पहले ही नाम दर्ज हो चुका है। अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होना ऐतिहासिक क्षण है।

बता दें कि भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से जिला सिरमौर में वर्ष 2011-12 से आरंभ की लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा संस्था के कलाकारों ने प्रत्येक बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

जोगेंद्र हाब्बी ने इसका श्रेय अपने गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक और सहयोगी कलाकारों को दिया। वे लगभग 30 वर्षों से लोकनृत्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकनृत्य विधाओं का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में सांस्कृतिक दल अब तक लगभग 5000 मंचीय प्रदर्शन कर चुका है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news