
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अगस्त 2023

आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के दौरान धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों में मैदान की आउटफील्ड हरी भरी दिखेगी। एचपीसीए प्रबंधन की ओर से आउटफील्ड में बरमूडा घास का बीज डाला जाएगा। बरमूडा घास तीन सप्ताह में उग जाएगा।
हाल ही में धर्मशाला स्टेडियम में पुरानी आउटफील्ड को उखाड़कर रेत वाली नई आउटफील्ड तैयार की गई है। इसमें पानी की निकासी के लिए एडवांस तकनीक का सब एयर ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है। इससे बारिश के बाद मैदान की आउटफील्ड को 15 से 20 मिनट में मैच के लिए फिर से तैयार कर लिया जाएगा। नई तैयार की गई आउटफील्ड पर मई में आईपीएल के दो मैचों का सफल आयोजन किया गया था।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि वर्ल्ड कप के मैचों में स्टेडियम की आउटफील्ड हरी भरी दिखे इसके लिए मैदान में बरमूडा घास का बीच डाला जाएगा। इसी सप्ताह मैदान में घास के बीज को डालने को काम पूरा कर लिया जाएगा। अगले तीन सप्ताह में ही घास उग जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में होने वाले विश्व कप के मैच के लिए डेढ़ माह का समय है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





