
खबर अभी अभी
गोहर,
05 जून।* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा, गोहर व चैलचौक में स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर देवी राम ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान में वन विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त विकास खंड अधिकारी, महिला मंडलों की सदस्याएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उपमंडलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।






