
3/8/2026
बिलासपुर
खबर अभी अभी
सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने PWD के बिलासपुर स्थित हॉर्टिकल्चर सब-डिवीजन को शिफ्ट करने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का “तालाबंदी का शौक” खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जनहित में कोई नया काम करने के बजाए विभिन्न संस्थानों को धड़ाधड़ बंद करने के साथ ही कई संस्थानों को एक से दूसरी जगह शिफ्ट करने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में अब PWD के हॉर्टिकल्चर सब-डिवीजन को बिलासपुर से मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नादौन में शिफ्ट करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
त्रिलोक जमवाल ने सवाल उठाते हुए कहा – “आखिर सरकार को बिलासपुर से इतनी नाराजगी क्यों है? क्या इस जिला की जनता द्वारा भाजपा के 3 विधायक चुनना कांग्रेस सरकार के गुस्से का कारण है?”
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया को शोभा नहीं देता कि अपने गृह क्षेत्र के लोगों को खुश करने के लिए बिलासपुर का हक छीना जाए। साढ़े तीन वर्षों में सरकार ने बिलासपुर जिला से कई संस्थानों को बंद कर दिया है या अन्य जगह शिफ्ट कर दिया है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विधायक ने मांग की है कि सरकार तुरंत इस फैसले को वापस ले और हॉर्टिकल्चर सब-डिवीजन को बिलासपुर में ही रखा जाए






