सोलन में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, दुकानों के आगे बने अतिरिक्त थड़े और सीढ़ियां तोड़ीं

खबर अभी अभी | 03 सितंबर 2026 | सोलन

सोलन। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान बाईपास से लेकर सर्कुलर रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने जेसीबी और हथौड़ों की सहायता से दुकानों के आगे किए गए अतिरिक्त निर्माण को हटाया।

अभियान के दौरान दुकानों के आगे बनाई गई जालियों, अतिरिक्त थड़ों और सीढ़ियों को मौके पर ही तोड़ा गया। बताया गया कि कई कारोबारियों ने दुकानों के सामने निर्धारित जगह से बाहर अतिरिक्त निर्माण कर रखा था, जिससे सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई थी।

प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ऐसे निर्माण को हटाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ कारोबारियों के चालान भी किए गए।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share the news