
3/8/2026
ऊना
खबर अभी अभी
हरोली विधानसभा क्षेत्र को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में रविवार को बड़ी सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली बस अड्डा परिसर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नए क्षेत्रीय कार्यालय और अत्याधुनिक ई-बस डिपो का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के शुरू होने से एचआरटीसी की परिवहन सेवाओं के संचालन और प्रबंधन में तेजी आएगी, जबकि ई-बस डिपो के संचालन से आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।
लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विजुअल: HRTC क्षेत्रीय कार्यालय एवं ई-बस डिपो का लोकार्पण, फीता काटते उपमुख्यमंत्री, जनसभा के दृश्य।





