हिमाचल में अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी, करीब ₹6 करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

4/8/2026
शिमला
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹6 करोड़ मूल्य का चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तक एक ही कार्रवाई में इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा पहली बार बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने इस मामले में तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों से जुड़े संभावित लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार के बीच इस कार्रवाई को हिमाचल पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share the news