
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 अगस्त 2023

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और हमीरपुर में शुक्रवार को छह और शव मिले। राजधानी शिमला के समरहिल शिव मंदिर में भूस्खलन में दबे दो और शव मिल गए हैं। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। पांच लोग अभी भी लापता हैं। उपमंडल नादौन के गांव रैल में ब्यास नदी में बही महिला का शव शुक्रवार को कांगड़ा के हरिपुर में बरामद हुआ है। महिला की पहचान शारदा कुमारी (50) पत्नी रामश्रवण निवासी गांव रैल के रूप में हुई।
उपमंडल सुंदरनगर स्थित बीएसएल नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी आसपास के क्षेत्र के युवक का है या फिर कुल्लू जिले में आई बाढ़ के बाद बह कर यहां पहुंचा है, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। वहीं, सांबल पंडोह में बादल फटने के बाद लापता दो प्रवासी मजदूरों के शव भी बरामद हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 65 मकान ढहे और 271 क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश में 875 सड़कें और 1,235 पानी की स्कीमें बंद हैं। वहीं 1,500 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई गांवों में बिजली गुल है।
मंडी सदर, धर्मपुर और सरकाघाट में 19 को भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
मंडी जिले के तीन उपमंडलों मंडी सदर, धर्मपुर और सरकाघाट में 19 अगस्त को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मंडी के एसडीएम ओमकांत, सरकाघाट एसडीएम स्वाति डोगरा और धर्मपुर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने संबंधित उपमंडलों में 19 अगस्त को भी सभी शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनबाड़ी केंद्र व ट्रेनिंग सेंटरों को बंद रखने की अधिसूचना जारी की है। विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से 54 लोगों को सुरक्षित निकाले
इस मानसून सीजन में सामान्य से 42 फीसदी अधिक बरसे बादल
लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 2656.43 करोड़ का नुकसान
मंडी तथा पंडोह के बीच नेशनल हाईवे को आंशिक रूप से खोला
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





