
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 मार्च 2023
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 24 और 25 मार्च को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 24 मार्च के लिए पांच जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 26 मार्च से प्रदेश में मौसम की स्थिति में सुधार आने की संभावना है और एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं, राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





