
धर्मशाला नृपजीत निप्पी
कोरोना महामारी के समय राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं… केवल सिंह पठानिया
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महामारी के समय राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार, विपक्ष व जनता को सभी को एकत्रित होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩे में आगे आना होगा। आम जनता को जहां अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी, वहीं भाजपा व कांग्रेस को राजनीति से ऊपर उठकर आम जन व पीडि़त परिवारों की सहायता को आगे आना होगा। कोरोना की फस्र्ट वेब प्रदेश में हो चुकी थी, ऐसे में दूसरी वेब के लिए वर्तमान सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेडिकल एक्सपर्टस की भी बात मानी होती तो आज प्रदेश में यह स्थिति नहीं होती। पठानिया ने आरोप लगाया कि कोरोना से निपटने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस कमेटी 26 अप्रैल से गांधी हेल्पलाइन शुरू करने वाली है, इसके लिए प्रदेश में सभी ब्लाक व जिला स्तरीय कांग्रेस कमेटियां व नेता, कोआर्डिनेट कर रहे हैं। जो भी लोग आएंगे उन्हें सरकार ने आइसोलेट होने की बात कही है, ऐसे में जिन लोगों के पास अलग रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए प्रदेश की ब्लाक कांग्रेस कमेटियां गांधी हेल्पलाइन के जरिए करने जा रही हैं।
केवल सिंह पठानिया प्रदेश कांग्रेस महासचिव


