#शिकारी खुद हुआ शिकार # शिमला में गोली लगने से शख्स की मौत |

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

21 जनवरी 2021

Hunter With Rifle Walking In The Forest Stock Photo - Download Image ...

 हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला  के ढली थाने तहत एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया हैं| हालांकि, मौत का प्राथमिक कारण खुद से गोली  चलना माना जा रहा हैं| इसके बावजूद भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं| इस संबंध में पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं|

बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ थैला के जंगल में शिकार करने गया था| पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि उक्त व्यक्ति ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी |इससे अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई|

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

Share the news