
खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला
21 जनवरी 2023बजट को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| नगर निगम ने सभी शाखाओं से बजट में शामिल किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मांगी है|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम का बजट फरवरी माह में पेश होगा| हालांकि, इस बार का बजट मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के बिना पेश किया जाएगा|
प्रशासक और डीसी शिमलाआदित्य नेगी बजट पेश करेंगे| ये पहली बार होगा कि शिमला नगर निगम में मेयर बजट नहीं पेश करेगी|
जानकारी के अनुसार, बजट को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| नगर निगम ने सभी शाखाओं से बजट में शामिल किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मांगी है| नए प्रस्ताव भी इसमें शामिल किए जाने हैं|
फरवरी माह में प्रशासक उपायुक्त आदित्य नेगी नगर निगम का बजट पेश करेंगे|प्रशासन ने सभी विभागों से दो दिन के भीतर आय-व्यय का लेखा-जोखा मांगा है, ताकि तैयारियां पूरी कर बजट को अंतिम रूप दिया जा सके|
खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला






