लायंस क्लब सोलन वैली ने शहर से इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट एकत्र करने की मुहिम की शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जनवरी 2023

लायंस क्लब सोलन वैली ने शहर से इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट एकत्र करने की मुहिम शुरू की है। यह मुहिम 13 फरवरी तक चलेगी। जिसमें शहर में जगह-जगह सेंटर खोलकर घर में पड़े पुराने ई-वेस्ट को एकत्र करेंगे। शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान लायंस क्लब सोलन वैली ने ई-वेस्ट एकत्र करने के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। क्लब के जोन चेयरपर्सन सुमित डांग और अध्यक्ष विनीत राय सूद ने बताया कि शहर में इस मुहिम का काफी फायदा होगा और ऐसा ई-वेस्ट जिसका कोई इस्तेमाल नहीं होता। उसका निर्धारित पद्धति के साथ निष्पादन किया जाएगा। वहीं क्लब के पूर्व गर्वनर रविकांत सूद ने कहा कि हमारे घर में कई ऐसी चीजें पड़ी होती है जिसे हम सोचते हैं कि ये रिपेयर हो जाएगी। लेकिन उसकी कोई मरम्मत नहीं होती और वह या तो घर में ही पड़ी रहती है या उसे कबाड़ी के पास बेच देते है।
कबाड़ खाने में जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट का निष्पादन करने की बजाय उसे जला दिया जाता है। जिससे विषैली गैस निकलती है। जो शरीर के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के लिए लायंस क्लब ने बीड़ा उठाया है। जिसमे ई-वेस्ट में पुन: उपयोग की जाने वाले उपकरणों को ठीक किया जाएगा जबकि अन्य सामान को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित कंपनियों को भेजा जाएगा। जहां पर उनका पूरी तरह से निष्पादन होगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष रविंद्र गांधी, सचिव शक्ति अवस्थी, सदस्य गुरचरण सिंह, अनूप सूद, लायंस क्लब सोलन के कमल बिग और रजनीश कटना मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news