
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
26 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश शहरी विकास विभाग ने हिमाचल के शहरी निकायों में भूमिगत डस्टबिन लगाने की कवायद शुरू कर दी है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं। वर्ष 2017 में धर्मशाला, पांवटा साहिब और सुंदरनगर में इसका ट्रायल हुआ था, लेकिन इसके बाद योजना आगे नहीं बढ़ी। अब इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए कसरत शुरू हो गई है। योजना के मुताबिक हर 100 मीटर की दूरी पर भूमिगत डस्टबिन लगाया जाना है। एक जगह तीन डस्टबिन लगेंगे।
एक में गलने वाला, दूसरे में जलने वाला और तीसरे डस्टबिन में रिसाइकिल न होने वाला कूड़ा डाला जाएगा। इसे सीमेंट उद्योगों में भेजा जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भूमिगत डस्टबिन पर यह राशि खर्च होनी थी। धर्मशाला शहर में डस्टबिन लगाने के लिए 75 साइट का चयन किया गया था। नगर निगम बनने के बाद यह साइट बढ़ाकर 225 की गई थीं। कुछ स्थानों पर भूमिगत डस्टबिन लगाए गए थे।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





