
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
19 फरवरी 2023
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव रविवार को प्रथम जलेब के साथ शुरू होगा। आज दोपहर 2:00 बजे शाही अंदाज में राजदेवता माधोराय की अगुवाई में जलेब निकलेगी। जलेब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद पड्डल ग्राउंड में शिवरात्रि मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। देव माधोराय के दरबार से पड्डल ग्राउंड तक निकलने वाली जलेब में माधोराय की पालकी के आगे और पीछे चुनिंदा देवी-देवताओं के रथ शामिल होंगे। शोभायात्रा में सबसे पहले पुलिस की घुड़सवारी, पुलिस जवानों, होमगार्ड बैंड मार्च पास्ट करते हुए चलेंगे। मंडी शिवरात्रि के लिए देवी-देवताओं के आने का क्रम लगातार जारी है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवलुओं के साथ देवी-देवता मंडी पहुंच रहे हैं। देव मिलन से मंडी शहर आस्था और भक्ति के माहौल से सरोबार हो उठी।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





