# हिमाचल में 4-5 मार्च को खराब रहेगा मौसम |आंधी तूफान आने की चेतावनी|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

2 मार्च 2023

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश... मौसम पर  जानें IMD का ताजा अपडेट - weather update today February 28 aaj ke mausam  delhi uttar pradesh temperature imd rainfall skymet

प्रदेश में बुधवार रात और मंगलवार को भी शीत मरुस्थल कहे जाने वाले जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा किन्नौर के ऊंचे पहाड़ों और चंबा जिला के दुर्गम इलाकों पांगी-भरमौर सहित धौलाधार पर्वत श्रृंखाओं पर भी कहीं-कहीं बर्फ गिरी है। इसी तरह प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले शिमला, सोलन, सिरमौर, धर्मशाला व हमीरपुर-बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में बारिश ने मौसम में कुछ तरावट लाई है।
पहाड़ों में पल-पल बदलता मौसम हिमाचल प्रदेश के साफ मौसम में बादल घुमड़-घुमड़ कर जब सूरज को ढक रहे हैं तो यूं दिख रहा है नजारा

बर्फबारी व जगह-जगह भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश की 117 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इनके सबसे ज्यादा 106 सड़कें लाहौल-स्पीति में हैं। इसके अलावा चंबा में 7 और कुल्लू जिले में 2 सड़कें बाधित हैं। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news