
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तुंगल क्षेत्र की साई पंचायत के चलोह गांव के युवक करण ने गाय के गोबर से नया स्टार्टअप शुरू किया है। करण गाय के गोबर से मूर्तियां, शोपीस, नाम पट्टिका, चप्पलें, टाइलें तथा ईंटें बना रहे हैं। गाय के गोबर से बनाई चीजों को प्रदेशभर में पसंद किया जा रहा है। अब उनकी मांग देश के दूसरे राज्यों में भी बढ़ने लगी है। हिमाचल सरकार जहां किसानों से गाय के गोबर को दो रुपये प्रति किलो खरीदने का बात कर रही है, वहीं करण आसपास के गांव के किसानों से पांच रुपये किलो की दर से गोबर खरीदते हैं। इससे ग्रामीणों को भी स्टार्टअप का लाभ मिल रहा है। करण ने बताया कि फिलहाल उन्होंने अपने गांव में श्री कामधेनु पंचगव्य उद्योग के नाम से छोटी इकाई स्थापित की है। यहां तैयार उत्पादों को वह डीआरडीए और खंड विकास कार्यालयों की मदद से सरस मेलों तथा दूसरे आयोजनों में प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से उत्पादन करने वाला प्रदेश का यह पहला स्टार्टअप उद्योग है।
करण ने बताया कि पंद्रह मार्च को तेलंगाना के हैदराबाद में गोबर से बनी चीजों की प्रदर्शनी लगाने के लिए उनको आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस अनूठे स्टार्टअप की प्रेरणा करण को रोहतक की एक इंडस्ट्री वैदिक प्लास्टर से मिली थी। यहां गाय के गोबर से सीमेंट का उत्पादन किया जा रहा था
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





