नगर परिषद के पांच मंजिला भवन से व्यक्ति ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में दिल्ली गेट के समीप नगर परिषद के पांच मंजिला भवन से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल गुरदेव गांव कुलचंद का रहने वाला बताया जा रहा है और दिल्ली गेट के पास चल रही मिष्ठान की दुकान में हलवाई का काम करता है।

इस दुकान पर वह पिछले चार साल से काम कर रहा था। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बुरी तरह से घायल है। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news