शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रवितनया मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनरअप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थीं। रवितनया दो पुस्तकों की लेखक भी हैं। मिस नवी मुंबई 2023 यू एंड आई एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित किया गया, जिसके प्रबंध निदेशक हरमीत सिंह गुप्ता हैं। टाप मिस नवी मुंबई  के लिए 14 सुंदरियों का चयन हुआ था जिनकी ग्रूमिंग के साथ व्यक्तित्व निर्माण की कोचिंग भी दी गई। इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों कोशारीरिक सुंदरता के साथ बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास,वाक्पटुता व बुद्धिमता की कसौटी से होकर गुजरना पड़ता है।

पारंपरिक, वेस्टर्न, इवनिंग गाउन व परिचय राउंड के साथ प्रश्न-उत्तर राउंड से गुजरकर रवितनया ने यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता-पिता बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने मिस स्टाइल आइकन का टाइटल भी जीता। इस प्रतियोगिता का ऑडिशन जनवरी 2023 में हुआ था व 4 मार्च को शीर्ष 14 प्रतिभागी युवतियों का ग्रेंड फिनाले में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें रवितनया शर्मा की ताजपोशी हुई।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news